संभागीय परिवहन कार्यालय, हरिद्वार में जनता की सुविधा हेतु ‘ऑफिस असिस्टेंस चैटबॉट’ की शुरुआत

हरिद्वार। जनसामान्य को परिवहन विभाग से संबंधित सेवाओं की जानकारी सरल एवं त्वरित रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संभागीय परिवहन कार्यालय, हरिद्वार में ऑफिस असिस्टेंस चैटबॉट प्रारम्भ किया गया है। कार्यालय परिसर में विभिन्न स्थानों पर QR कोड युक्त स्टैंड लगाए गए हैं, जिन्हें स्कैन कर नागरिक अपने मोबाइल पर चैटबॉट के माध्यम से आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

चैटबॉट के माध्यम से ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण, टैक्स, परमिट, फिटनेस, ग्रीन कार्ड सहित परिवहन विभाग द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न सेवाओं की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, शुल्क तथा अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ सहज रूप से उपलब्ध होंगी। इससे नागरिकों को बार-बार काउंटर पर पूछताछ करने की आवश्यकता कम होगी तथा कार्यालय में पारदर्शिता एवं कार्यकुशलता को बढ़ावा मिलेगा।

इसके अतिरिक्त कार्यालय में लाइव टोकन डिस्प्ले सिस्टम भी संचालित किया जा रहा है, जिसके माध्यम से आवेदक अपने टोकन की वर्तमान स्थिति एवं संबंधित काउंटर की जानकारी डिजिटल स्क्रीन पर देख सकते हैं। इससे प्रतीक्षा व्यवस्था अधिक व्यवस्थित एवं सुगम बनी है।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), हरिद्वार निखिल शर्मा ने बताया कि कार्यालय में नागरिक सेवाओं को अधिक आधुनिक, सरल एवं डिजिटल बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे कार्यालय आने पर QR कोड स्कैन कर चैटबॉट का उपयोग करें तथा उपलब्ध डिजिटल सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठाएँ।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments