देहरादून में ड्रग्स का बड़ा खेल बेनकाब! हाईप्रोफाइल पार्टियों के लिए लाई जा रही थी 30 लाख की MDMA और स्मैक

ऑपरेशन प्रहार के तहत रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सहारनपुर से देहरादून तस्करी कर लाया गया था मादक पदार्थ

देहरादून। दून पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत रायपुर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हाई प्रोफाइल ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से करीब 30 लाख रुपये मूल्य की 48.55 ग्राम MDMA और 40.75 ग्राम स्मैक बरामद की गई है।

मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने सभी थानों को अपने-अपने क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में 21 जुलाई को रायपुर पुलिस को गोपनीय सूचना मिली कि नशा तस्कर देहरादून में हाईप्रोफाइल ड्रग एमडीएमए तस्करी कर लाए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने रायपुर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया।

21-22 जुलाई की देर रात्रि अरण्य विहार क्षेत्र में एक खाली प्लॉट के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने दानिश पुत्र नजीर अहमद, निवासी ग्राम नागल, थाना नागल सहारनपुर, उम्र 32 वर्ष, को गिरफ्तार किया। उसके पास से भारी मात्रा में MDMA और स्मैक बरामद हुई। अभियुक्त के खिलाफ थाना रायपुर में मुकदमा अपराध संख्या 289/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/22 में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसने यह ड्रग्स सहारनपुर के एक स्थानीय नशा तस्कर से खरीदा था और उसे देहरादून में होने वाली हाईप्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई करने की योजना थी। पुलिस पूछताछ में कुछ अन्य नशा तस्करों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

गिरफ्तारी की इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष रायपुर संजीत कुमार, चौकी प्रभारी मयूर विहार दीपक द्विवेदी, कांस्टेबल विनोद, प्रेम पवार, मुकेश कंडारी, हेड कांस्टेबल किरण (एसओजी) देहरादून और पीआरडी प्रियांजुल शामिल रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments