स्वच्छता एवं पर्यावरण जागरूकता अभियान के अंतर्गत विद्यालयों में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

देहरादून। नगर निगम देहरादून द्वारा 20 जुलाई से 25 जुलाई तक “स्वच्छता एवं पर्यावरण जागरूकता अभियान” संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत प्रतिदिन विभिन्न गतिविधियों एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को विद्यालयों में पौधरोपण अभियान आयोजित किया गया।

नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडेय के निर्देशानुसार समस्त मुख्य सफाई निरीक्षक (CSI) एवं सफाई निरीक्षक (SI) ने अपने-अपने वार्डों के विद्यालयों में अभियान का संचालन किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय स्टाफ ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पौधारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता का संकल्प लिया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को स्वच्छता, कचरा पृथक्करण, एकल-उपयोग प्लास्टिक के दुष्प्रभाव तथा पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सूचना एवं स्वच्छता संबंधी पम्पलेटों का वितरण भी किया गया।

नगर निगम देहरादून द्वारा अभियान के अंतर्गत आगामी दिनों में भी विभिन्न विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर विविध स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, ताकि जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ देहरादून के निर्माण के उद्देश्य को साकार किया जा सके।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments