देहरादून में भाजपा का बढ़ा कुनबा: राजपुर विधानसभा से सैकड़ों लोगों ने थामा कमल का दामन

देहरादून।रविवार भाजपा मुख्यालय देहरादून में राजपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दलों के लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की ।
भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री श्री कुंदन परिहार एवं केबिनेट मंत्री श्री खजान दास के सानिध्य में सैकड़ों लोग भाजपा में शामिल हुए । इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष भाजपा सिद्धार्थ अग्रवाल भी उपस्थित रहे ।

भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में दिवाकर दुबे, महेश पाल और बरखा पाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में विभिन्न दलों के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीयों ने भाजपा के विचारों व नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता लेते हुए कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा जिस प्रकार से प्रदेश का चहुमुखी विकास किया गया है और उनके नेतृत्व में जिस तरह से हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य हो रहा है उससे प्रभावित होकर आज हम सभी उनके नेतृत्व आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं ।

भाजपा में शामिल होने वाले प्रमुख कार्यकर्ताओं के नाम:
अमन कुमार, तस्लीम, चेज संगरवाल, शेर सिंह, राजन सिंह, अक्षय, देवेश पाल, भूख्य श्रीधन, रोहन पाल, रजत भट्ट, वर्षा, बीना, पिन सिंह, राकेश खड़ी, विमला, निर्मला, अरुण, साहिला, मंत्री देवी, सुभाष, सागर, विनय, कोशुरातल, खरविकांत गौड़, पर्वी, प्रभा, प्रियांत ठाकुर, अंशिका, वैभव दत्त, आलोक रामो, समित अरोड़ा, आकाश, रिषभ पांडे, आकाश थॉमस, दीपेंद्र सिंह, वीरेंद्र राजात, सुशांत मुखर्जी, अविनाश तांती, एकांश गंग, रौनक और शशांक चंदेल।

इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों का भाजपा में शामिल होना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जनकल्याणकारी नीतियों तथा भाजपा के प्रति जनता के बढ़ते विश्वास का प्रमाण है।संचालन कार्यालय प्रभारी जगमोहन रावत ने किया।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments