

देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग एवं नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 5 अगस्त 2026 को जनपद देहरादून में कहीं-कहीं भारी से अत्यधिक भारी वर्षा, आकाशीय बिजली तथा तेज वर्षा की संभावना जताई गई है। इसे लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।
छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आशीष चौहान ने जनपद में कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 5 अगस्त 2026 को एक दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया है।
जिला प्रशासन ने अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन से अपील की है कि वे मौसम विभाग के अलर्ट को गंभीरता से लें और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें।
यहां देखें जिलाधिकारी का आदेश


Recent Comments