लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने उत्तराखंड चुनावी तैयारी तेज की

2027 के विधानसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तराखंड में अपनी सशक्त मौजूदगी दर्ज कराएगी – प्रदेश अध्यक्ष विशाल ठाकुर

देहरादून /दिल्ली। नई दिल्ली के पंचशील भवन में केंद्रीय मंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के साथ उत्तराखंड प्रदेश प्रतिनिधि मंडल की अहम बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन की मजबूती और रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रदेश अध्यक्ष विशाल ठाकुर और प्रधान महासचिव राजीव भार्गव ने उत्तराखंड में पार्टी की वर्तमान स्थिति और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी। उन्होंने चुनावी तैयारियों को लेकर अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए, जिन पर चिराग पासवान ने सहमति जताई।

बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी आगामी चुनाव में अपनी मौजूदगी का सशक्त प्रदर्शन करेगी और कार्यकर्ताओं को पूरी तैयारी के साथ जुटना होगा।

इस मुलाकात में उत्तराखंड की राजनीतिक परिस्थितियों और पार्टी की भूमिका पर भी विचार-विमर्श हुआ। चिराग पासवान ने स्पष्ट किया कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) राज्य में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रतिबद्ध है और संगठन को हर स्तर पर मजबूत करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments