

पौड़ी पुलिस ने लौटाई यात्री की मेहनत की कमाई और जरूरी दस्तावेज
ऋषिकेश। गाजियाबाद निवासी अरुण शर्मा शुक्रवार को अपने परिवार के साथ ऋषिकेश भ्रमण पर आए थे। परमार्थ निकेतन घाट पर गंगा स्नान के दौरान उनका पर्स गुम हो गया, जिसमें ₹22,300 नगद, वनप्लस मोबाइल फोन (कीमत लगभग ₹35,000), कार की चाबी, आर.सी., आधार कार्ड, पैन कार्ड सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे।
पर्स गुम होने की सूचना पर चौकी रामझूला में ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल 145 सुवर्धन एवं ट्रेनी कांस्टेबल अंकित ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए यात्री का खोया हुआ पर्स एवं उसमें रखा समस्त सामान बरामद कर सकुशल उनके सुपुर्द किया।
अपना सारा सामान वापस पाकर अरुण शर्मा के चेहरे पर खुशी लौट आई। उन्होंने पुलिस टीम की ईमानदारी और तत्परता की सराहना करते हुए पौड़ी पुलिस का आभार व्यक्त किया।

Recent Comments