IMC खुरपिया के विकास को लेकर मुख्यमंत्री धामी का स्पष्ट विजन

नई दिल्ली/देहरादून । राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरिडोर विकास एवं कार्यान्वयन ट्रस्ट (NICDIT) की तृतीय शीर्ष मॉनिटरिंग बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल प्रतिभाग करते हुए उत्तराखण्ड के इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (IMC) खुरपिया की प्रगति पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि परियोजना का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निर्माण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। 

मुख्यमंत्री ने बताया कि परियोजना के लिए निर्धारित 1,002 एकड़ भूमि पूरी तरह NUITL के कब्जे में है और स्थल पर कोई बाधा नहीं है। EPC अनुबंध 20 मार्च 2026 को निष्पादित किया जा चुका है तथा निर्माण कार्य प्रारम्भ हो गया है। अब तक 24.1 किमी ROW क्लियर कर ठेकेदार को उपलब्ध कराया जा चुका है। 

धामी ने कहा कि औद्योगिक क्लस्टर की सफलता के लिए मजबूत सड़क और विद्युत कनेक्टिविटी अनिवार्य है। इसी दृष्टि से राज्य सरकार नागला-किच्छा SH-44 के 10.7 किमी हिस्से को फोरलेन बनाने और 400/220 केवी विद्युत उपकेंद्र के निर्माण पर विशेष ध्यान दे रही है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि परियोजना से जुड़े ट्रंक इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों को दिसंबर 2028 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने अधिकारियों को परियोजना की निरंतर निगरानी, विभागीय समन्वय और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता व गति बनाए रखने के निर्देश दिए। 

धामी ने विश्वास व्यक्त किया कि IMC खुरपिया उत्तराखण्ड में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने, स्थानीय युवाओं को रोजगार एवं कौशल विकास के अवसर उपलब्ध कराने और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से इसे एक आधुनिक, प्रतिस्पर्धी और निवेश-अनुकूल औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। बैठक में सचिव विनय शंकर पाण्डेय भी उपस्थित रहे। 

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments