हर काम देश के नाम, सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में ‘बछेंद्री’ हॉस्टल का उद्घाटन, रक्षा राज्य मंत्री ने कहा – महिला सशक्तीकरण की नई शुरुआत

देहरादून। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल मंगलवार को गौरव और उल्लास का गवाह बना। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के आगमन पर विद्यालय परिसर में देशभक्ति और अनुशासन की झलक साफ दिखी। विद्यालय पहुंचने पर उनकी अगवानी प्रधानाचार्या ग्रुप कैप्टन मधु सेंगर, उप प्रधानाचार्या कमांडर अर्चना चौधरी और प्रशासनिक अधिकारी मेजर अजय सिंह पवार ने की।

मंत्री ने सबसे पहले शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर देश के लिए प्राण देने वाले वीरों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद कैडेट्स ने उन्हें गरिमापूर्ण गार्ड ऑफ ऑनर दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नवनिर्मित ‘बछेंद्री’ बालिका छात्रावास का उद्घाटन रहा। इस नए हॉस्टल से बालिका कैडेट्स को बेहतर आवासीय सुविधा मिलेगी और सेना में समान अवसरों की राह और मजबूत होगी।

मंत्री ने छात्रावास का फीता काटने के बाद कैडेट्स से खुलकर बातचीत की। समूह फोटो के बाद उन्होंने कैडेट्स मेस में उनके साथ बैठकर दोपहर का भोजन भी किया। इस अनौपचारिक मुलाकात में कैडेट्स ने अपने अनुभव साझा किए और मंत्री से कई सवाल पूछे।

कैडेट्स को संबोधित करते हुए संजय सेठ ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल को NDA में शानदार परिणामों के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय की आधारभूत संरचना, प्रशिक्षण और शैक्षणिक स्तर देशभर में मिसाल है। नए हॉस्टल को उन्होंने महिला सशक्तीकरण, समान अवसर और एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक बताया। उन्होंने कैडेट्स से आह्वान किया कि वे प्रामाणिक इतिहास पढ़ें, देश-दुनिया की घटनाओं पर नजर रखें और समर्पण व जिम्मेदारी के साथ राष्ट्रसेवा के लिए खुद को तैयार करें।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने मंत्री का आभार जताया और कहा कि ‘बछेंद्री’ हॉस्टल आने वाली पीढ़ियों की बेटियों के लिए प्रेरणा बनेगा।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments