राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने किया श्रद्धापूर्वक स्मरण

देहरादून । भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, राजीव भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया। प्रदेश कांग्रेस सेवादल के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस सेवादल की अध्यक्ष हेमा पुरोहित ने की, जबकि संचालन प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने किया। इस दौरान सेवादल की ओर से राजीव गांधी के जीवन और उपलब्धियों पर प्रदर्शनी भी लगाई गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी अमर रहें और जब तक सूरज चांद रहेगा, राजीव तेरा नाम रहेगा जैसे नारे लगाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन राजेन्द्र सिंह भंडारी ने राजीव गांधी को भारत में सूचना क्रांति का जनक और आधुनिक भारत का निर्माता बताया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने देश को तकनीकी और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की नींव रखी। युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार देने और पंचायतों को सशक्त बनाने की दिशा में उनके योगदान को भी उन्होंने महत्वपूर्ण बताया।

सेवादल अध्यक्ष हेमा पुरोहित ने कहा कि राजीव गांधी ने भारत को 21वीं सदी में ले जाने का सपना देखा था। सूचना तकनीक, पंचायतों की मजबूती और युवाओं की लोकतांत्रिक भागीदारी के लिए उनके द्वारा उठाए गए कदम आज भी महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए राजीव गांधी का बलिदान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शाह, विनोद चौहान, सोनिया आनंद, महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर सिंह गोगी, सुजाता पॉल, नीरज त्यागी, गोपाल सिंह गड़िया, सावित्री थापा, पंकज क्षेत्री, सुरेन्द्र रांगड़, डॉ. प्रतिमा सिंह समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस एवं सेवादल कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments