ऋषिकेश कोतवाली में भिड़े दो पक्ष, शांति भंग में महिला समेत 8 गिरफ्तार

ऋषिकेश। कोतवाली ऋषिकेश में शिकायती पत्र लेकर पहुंचे दो पक्षों के लोग पुलिस के सामने ही आपस में भिड़ गए। पुलिस के समझाने-बुझाने के बावजूद दोनों पक्षों के लोग कहासुनी करते हुए उग्र हो गए और एक-दूसरे से मारपीट पर उतारू हो गए। मौके पर शांति व्यवस्था भंग होने की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से 08 व्यक्तियों एवं महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस मीडिया सेल देहरादून से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार (21 अगस्त) को दो पक्षों के मध्य हुए विवाद के संबंध में दोनों ही पक्षों के लोग अपनी-अपनी शिकायतों को लेकर ऋषिकेश कोतवाली पहुंचे थे। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौते का प्रयास किया, लेकिन बातचीत के दौरान मामला और बढ़ गया। विवाद इतना गहरा गया कि दोनों पक्ष कोतवाली परिसर में ही आपस में उलझ गए और उग्र होकर झगड़ने लगे।

कोतवाली परिसर में शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए धारा 170(1)/126/135 बीएनएसएस (BNSS) के तहत कार्रवाई की और कुल 8 लोगों को हिरासत में ले लिया।

इनकी हुई गिरफ्तारी: पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में बनखंडी निवासी अमित वर्मा और उनकी पत्नी रूपा वर्मा, रमा वर्मा, मुजफ्फरनगर निवासी कुसुम कालीव तथा भरत नगर (पुराणी चुंगी) निवासी मंजू, उनकी पुत्री हर्षिता, शकुंतला और सविता शामिल हैं।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक सीमा राघव, अपर उपनिरीक्षक योगेंद्र दत्त, महिला कॉन्स्टेबल कविता एवं महिला कॉन्स्टेबल पूजा उनियाल शामिल रहीं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था को हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments