उत्तरकाशी में यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल का धरना समाप्त, डीएम के आश्वासन पर हुआ समझौता

उत्तरकाशी। जिला मुख्यालय में यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल और उनके समर्थकों द्वारा चलाए जा रहे धरने को जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने मौके पर पहुंचकर विधायक से वार्ता के बाद शनिवार को समाप्त करा दिया।

जिला योजना 2026-27 में संशोधन और पुनर्विचार की मांग को लेकर चल रहे इस धरने में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य स्वयं धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने विधायक संजय डोभाल से विस्तृत बातचीत की। वार्ता के दौरान विधायक ने जिला योजना में यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के प्रस्तावों की अनदेखी का मुद्दा उठाया था।

जिलाधिकारी ने इस प्रत्यावेदन पर प्राप्त सुझावों के आधार पर जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी को निर्देश दिए कि जिला योजना 2026-27 में यथोचित संशोधन और पुनर्विचार की कार्यवाही के लिए अगस्त माह के अंत तक बैठक आयोजित कर आवश्यक कार्रवाई पूरी की जाए।

जिलाधिकारी के इस आश्वासन से संतुष्ट होकर यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने धरना समाप्त करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से मांगों पर ठोस कार्रवाई का भरोसा मिलने के बाद फिलहाल आंदोलन स्थगित किया जा रहा है।

यह धरना पिछले दिनों जिला योजना में कथित भेदभाव और यमुनोत्री क्षेत्र के विकास प्रस्तावों को पर्याप्त प्राथमिकता न दिए जाने के विरोध में शुरू किया गया था। विधायक के नेतृत्व में समर्थकों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन भी किया था।  अब सभी की निगाहें अगस्त के अंत तक प्रस्तावित बैठक और जिला योजना में होने वाले संभावित संशोधनों पर टिकी हैं।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments