द मोंटेसरी स्कूल में अंतर स्कूल प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन; भारतीय संस्कृति और ज्ञान-विज्ञान की दिखी सुंदर झलक

देहरादून: द मोंटेसरी स्कूल में शाश्वत भारत ट्रस्ट (IKS) के संयुक्त तत्वावधान में अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ अंतर स्कूल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सुश्री रूमा मल्होत्रा (पूर्व प्रधानाचार्या, हिम ज्योति स्कूल), विशिष्ट अतिथियों, अध्यक्ष सुश्री ज्योति धवन, डॉ. गीता खन्ना तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शशि गुलाटी की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम की मधुर धुन के साथ हुई।

समारोह में प्रख्यात एनस्थिटिस्ट डॉ. राहुल भट्ट, पूर्व नौसैनिक कमांडर विपिन शर्मा, शाश्वत भारत ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. माधव मैथानी, संस्थापक व मार्गदर्शक डॉ. ए. के. सिंह, श्री महेश गुप्ता, कर्नल विनीत सिंह और श्री नरेंद्र शर्मा सहित कई गणमान्य बुद्धिजीवी उपस्थित रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती शशि गुलाटी एवं उपप्रधानाचार्या श्रीमती अर्चना मित्तल ने सभी अतिथियों का भावभीना स्वागत किया।

इस प्रतियोगिता में इंडियन अकैडमी, द सेवेन ऑक, विवेकानंद स्कूल, सेंट पैट्रिक, द दून गर्ल्स स्कूल तथा आयोजक द मोंटेसरी स्कूल के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतिभागियों ने भारतीय द्रविड़ शैली की ज्यामितीय रचना, वास्तु शास्त्र, गणितीय अनुपात, पंचतंत्र की कहानियों के संदेश, प्राचीन खेल परंपरा और आयुर्वेद पर आधारित भारतीय भोजन पद्धति जैसे विषयों पर चल-चित्रों (डॉक्यूमेंट्री) के माध्यम से अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। द मोंटेसरी स्कूल के विद्यार्थियों की तार्किक प्रस्तुति ने उपस्थित सभी अतिथियों को विशेष रूप से प्रभावित किया।

विजेताओं को किया गया पुरस्कृत प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को नकद पुरस्कार एवं पुस्तकों से सम्मानित किया गया:

  • प्रथम स्थान: पंचतंत्र पर आधारित वृत्तचित्र के लिए सेंट पैट्रिक स्कूल की आराध्या नेगी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ₹5,000 का नकद पुरस्कार और पुस्तकें जीतीं।
  • द्वितीय स्थान: ‘भारतीय मसालों की उपयोगिता’ विषय पर द दून गर्ल्स स्कूल की समायरा तनेजा और द मोंटेसरी स्कूल की मान्या कोठारी ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान हासिल कर ₹3,000-₹3,000 तथा पुस्तकें प्राप्त कीं।
  • तृतीय स्थान: इंडियन एकेडमी स्कूल की प्रियांशी डंगवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त करते हुए ₹2,000 एवं पुस्तकें जीतीं।

कार्यक्रम के दौरान द मोंटेसरी स्कूल के छात्रों वेदांश सोम और रिद्धि मल्होत्रा ने गीता के श्लोकों का सुमधुर गायन कर संपूर्ण वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।

सभी उपस्थित अतिथियों ने कार्यक्रम के सफल संचालन और विद्यालय की सुनियोजित व्यवस्था की जमकर सराहना की। समारोह का समापन पुरस्कार वितरण और अतिथियों के आशीर्वाद वचनों के साथ हुआ। अंत में द मोंटेसरी स्कूल के निदेशक डॉ. सामर्थ खन्ना ने सभी आदरणीय अतिथियों, निर्णायकों और प्रतिभागी विद्यालयों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments