

देहरादून। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात राजधानी देहरादून स्थित बीजापुर गेस्ट हाउस में हुई, जहाँ दोनों नेताओं ने प्रदेश के विकास, विशेषकर पर्यटन क्षेत्र में उठाए गए कदमों पर विस्तार से चर्चा की।
इस दौरान सतपाल महाराज ने केंद्रीय मंत्री को उत्तराखंड में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार, नए पर्यटन सर्किट, और आधारभूत ढाँचे में हो रहे सुधारों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार पर्यटन को रोजगार और आर्थिक विकास का प्रमुख जरिया बना रही है, जिसके लिए कई योजनाएँ चल रही हैं।
साथ ही, मंत्री ने राज्य में चल रहे अन्य विकास कार्यों की भी जानकारी दी, जिनमें सड़क, स्वास्थ्य, और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में हो रहे सुधार शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने राज्य की प्रगति की सराहना करते हुए केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर मीडिया सलाहकार निशीथ सकलानी ने बताया कि यह भेंट पूरी तरह सौहार्दपूर्ण रही और दोनों नेताओं के बीच उत्तराखंड के समग्र विकास को लेकर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ।

Recent Comments