

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड ने प्रदेश प्रवक्ता टोली का विस्तार करते हुए आठ नए प्रवक्ताओं की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं कार्यालय प्रभारी कुंदन परिहार ने मंगलवार को नई प्रवक्ता टोली की घोषणा की।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर प्रवक्ता टोली का विस्तार किया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने वालों में विभिन्न जिलों से पार्टी के वरिष्ठ एवं सक्रिय पदाधिकारियों को शामिल किया गया है।
पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार रविंद्र जुगरान को देहरादून महानगर, राजेश शुक्ला को ऊधमसिंह नगर, सुरेश तिवारी को नैनीताल, शादाब शम्स को देहरादून महानगर, अनुकृति गुसाईं और विश्वजीत नेगी कोटद्वार, सत्यवीर चौहान देहरादून ग्रामीण तथा मनोज जखमोला को ऋषिकेश से प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है।
भाजपा संगठन की ओर से प्रवक्ता टोली के विस्तार को प्रदेश में पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और सरकार के कार्यों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नई टोली के माध्यम से पार्टी के पक्ष को विभिन्न सार्वजनिक मंचों और मीडिया माध्यमों पर मजबूती से रखने की जिम्मेदारी प्रवक्ताओं पर होगी।
यहां देखें सूची


Recent Comments