

देहरादून: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून द्वारा पुलिस कार्यालय में एक विशेष सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के दौरान एसएसपी दून ने उपस्थित पुलिस कर्मियों से उनकी व्यक्तिगत व सेवा संबंधी समस्याओं की जानकारी ली और मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के कड़े निर्देश दिए।
अपने कर्तव्यों का ईमानदारी, लगन और उत्कृष्ट तरीके से निर्वहन करने वाले कुल 43 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसएसपी देहरादून ने सभी सम्मानित कर्मियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी निष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
विशेष प्रशस्ति पत्र प्राप्तकर्ता
सुश्री वन्दना वर्मा:
14 जून 2026 को जोराघाट (असम) में शहीद हुए स्व० स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह के पार्थिव शरीर को उनके देहरादून स्थित आवास तक निर्बाध एवं सुव्यवस्थित रूप से पहुँचाने हेतु की गई उत्कृष्ट व्यवस्थाओं के लिए विंग कमान्डर अंशुल चतुर्वेदी (कमांडिंग ऑफिसर एवं असिस्टेंट प्रोवोस्ट मार्शल) द्वारा प्रेषित प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
अ०उ०नि०ना०पु० विजय प्रसाद रतूड़ी:
दून चिकित्सालय चौक पर ड्यूटी के दौरान अदम्य कर्तव्यनिष्ठा, लगन और कड़ी मेहनत से दायित्वों का निर्वहन करने पर पुलिस महानिरीक्षक (गढ़वाल परिक्षेत्र) द्वारा प्रदत्त प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत किया गया।
“मैन ऑफ द मंथ” से सम्मानित पुलिस कर्मियों की सूची:
इन्हें मिला सम्मान:
सैनिक सम्मेलन के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने पर कोतवाली डालनवाला से उ०नि० अश्वनी बलूनी, 40वीं वाहिनी पीएसी से अ०उ०नि० निशा राणा व म०हे०का० पम्मी झा, कोतवाली ऋषिकेश से कां० सौरभ वालिया व कां० सन्दीप छावड़ी, कोतवाली नगर से अ०उ०नि० हरिप्रसाद, दूरसंचार से हे०कां० महेश, थाना रायपुर से कां० प्रदीप फर्सवाण व कां० प्रवीन पंवार, कोतवाली डोईवाला से उ०नि० कमलेश गौड़ व कां० दिनेश रावत, कोतवाली विकासनगर से हे०कां० राजेन्द्र सिंह तथा कोतवाली मसूरी से उ०नि० पंकज महिपाल व कां० धर्मेन्द्र कुमार को सम्मानित किया गया।
इसके अलावा थाना सेलाकुई से हे०कां० धनवीर, एलआईयू से कां० देवेन्द्र सिंह नेगी व कां० कुलदेव सिंह, कोतवाली पटेलनगर से कां० कैलाश पंवार, कोतवाली रायवाला से कां० नन्द किशोर, यातायात से अ०उ०नि० योगेन्द्र सिंह, महिला कां० आरती व होमगार्ड शैलेन्द्र पाल, थाना नेहरू कॉलोनी से अ०उ०नि० अंशुल सिंह बर्त्वाल, थाना रानीपोखरी से अ०उ०नि० दिनेश खण्डूरी तथा थाना बसन्त विहार से थानाध्यक्ष शैंकी कुमार, व०उ०नि० दुर्गेश कोठियाल, उ०नि० सुनील नेगी, अ०उ०नि० महेन्द्र सिंह नेगी, कां० जितेन्द्र कुमार व कां० हेमवती नन्दन बहुगुणा को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
साथ ही कोतवाली कैण्ट से म०कां० विनिता शर्मा, पुलिस लाईन देहरादून से हे०कां० शैलेन्द्र सिंह, हे०कां० अरविन्द कंडारी, कां० प्रमोद रावत, हे०कां० कुलदीप विद्यार्थी, हे०कां० अजय शाह व म०कां० प्रेमा बिष्ट, थाना राजपुर से उ०नि० अनित कुमार, कोतवाली प्रेमनगर से उ०नि० प्रद्युमन सिंह नेगी तथा साईबर सेल देहरादून से हे०कां० भरत रावत व म०कां० रचना को “मैन ऑफ द मंथ” के खिताब से नवाजा गया।

Recent Comments