यूनियन बैंक के IDEA 2.0 हैकथॉन का ग्रैंड फिनाले मुंबई में, विजेताओं को 13 लाख के पुरस्कार

देहरादून। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने पीएसबी हैकथॉन सीरीज 2026 के अंतर्गत IDEA 2.0 के ग्रैंड फिनाले का आयोजन केजे सोमैया स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग ऑडिटोरियम, विद्याविहार मुंबई में किया। बैंक ने सोमैया विद्याविहार विश्वविद्यालय के सहयोग से इसका आयोजन किया, जिसमें देशभर के छात्रों और नवोन्मेषकों को सह-निर्माण का मंच दिया गया।

यह हैकथॉन वित्तीय सेवाएं विभाग, वित्त मंत्रालय की पहल का हिस्सा है, जिसे भारतीय बैंक संघ द्वारा संचालित किया जा रहा है। इसका विषय साइबर सुरक्षा और धोखाधड़ी की रोकथाम तथा जनरेटिव एआई से ग्राहक अनुभव बढ़ाना रहा।

IDEA 2.0 को देशभर से 1,511 प्रविष्टियां मिलीं। फाइनलिस्ट टीमों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, फिनटेक, साइबर सुरक्षा, डिजिटल ट्रस्ट और कारोबार सुगमता जैसे विषयों पर समाधान प्रस्तुत किए। विजेता टीमों को कुल 13 लाख रुपये के नकद पुरस्कार दिए गए। आईआईटी मुंबई, गुवाहाटी, भिलाई, एनआईटी पटना, भोपाल, प्रयागराज, सिम्बायोसिस सहित कई प्रमुख संस्थानों की टीमों ने भाग लिया।

ग्रैंड फिनाले में यूनियन बैंक के एमडी एवं सीईओ आशीष पांडेय, कार्यपालक निदेशक नितेश रंजन और अमरेश प्रसाद तथा सरकार द्वारा नामित निदेशक डॉ. देबाशीष प्रुस्टी ने वर्चुअली संबोधित किया। सोमैया विद्याविहार विश्वविद्यालय के कुलपति अजय कपूर, केजे सोमैया स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के निदेशक डॉ. सुरेश उकरंडे मौजूद रहे।

एमडी आशीष पांडेय ने कहा कि ऐसे हैकथॉन बैंकिंग क्षेत्र को युवा नवोन्मेषकों से जोड़ने का सशक्त मंच हैं। बैंकिंग के डिजिटल और 24×7 होने के दौर में नवाचार के साथ सुरक्षा, विश्वास और सुविधा जरूरी है। इस हैकथॉन के विचार बैंकिंग के भविष्य को आकार देने की क्षमता दर्शाते हैं।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments