राहुल गांधी की गिरफ्तारी की तो पूरे देश में जनता सड़कों पर होगी – सूर्यकांत धस्माना

देहरादून। एआईसीसी सदस्य व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकारों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को उत्तराखंड में उनके विरुद्ध दर्ज फर्जी केस में गिरफ्तार करने की जुर्रत की तो पूरे देश में ना केवल कांग्रेस कार्यकर्ता बल्कि आम जनता सड़कों पर उतर कर भाजपा सरकारों के खिलाफ आंदोलन के लिए उतर जाएगी।

आज अपने कैंप कार्यालय ईसी रोड पर पत्रकारों के साथ बातचीत में एक सवाल के जवाब में श्री धस्माना ने यह बात कही जब उनसे पूछा गया कि अगर उत्तराखंड पुलिस राहुल गांधी को उनके विरुद्ध हल्द्वानी में दर्ज एससी एसटी एक्ट के केस में गिरफ्तार करती है तो क्या उसके लिए कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी।

श्री धस्माना ने कहा कि हल्द्वानी प्रकरण में सबसे शर्म व आश्चर्य की बात यह है कि राज्य सभा में नेता सदन श्री जेपी नड्डा ने सदन में खड़े हो कर स्वयं श्री खड़गे जी को आश्वस्त किया था कि रामलीला मैदान हल्द्वानी के शुद्धिकरण में शामिल लोगों के बारे मे पता लगाया जाएगा और उनके विरुद्ध कार्रवाई होगी किन्तु तीन सप्ताह से ज्यादा समय बीत जाने पर भी आज तक कोई ना जांच हुई ना गिरफ्तारी उल्टा लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ झूठा मुकदमा लिखवा दिया गया।

श्री धस्माना ने कहा कि आगामी सात सितंबर को कांग्रेस उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में विशाल प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगी।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments