नशे की लत ने बनाया शातिर चोर! रायपुर में पांच लाख की ज्वैलरी के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

एसएसपी दून की सटीक रणनीति पर काम करती दून पुलिस ने चोरी की अलग-अलग घटनाओं का किया अनावरण, 02 शातिरों को दबोचा

देहरादून। एसएसपी दून की सटीक रणनीति से अपराधियों के हर पैंतरे को नाकाम करती दून पुलिस ने रायपुर क्षेत्रान्तर्गत हुई चोरी की अलग-अलग घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से अलग-अलग घटनाओं में चोरी की गईं लगभग पांच लाख रुपये मूल्य की ज्वैलरी बरामद की है। दोनों आरोपी नशे की लत के चलते चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।

पुलिस को दी गई तहरीर में वादिनी श्रीमती शिल्पा पत्नी श्री अमित प्रकाश निवासी गंगोत्री विहार कैनाल रोड रायपुर देहरादून ने बताया कि अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर से ज्वैलरी व अन्य सामान चोरी कर लिए गए हैं। तहरीर के आधार पर थाना रायपुर पर मु0अ0सं0- 345/2026 धारा-305(a) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

अपराध की गंभीरता को देखते हुए घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर थाना रायपुर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने घटना स्थल तथा आस-पास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से संदिग्धों की जानकारी एकत्रित की और सुरागरसी-पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। साथ ही पूर्व में ऐसी घटनाओं में प्रकाश में आए अभियुक्तों की वर्तमान स्थिति की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन भी किया गया।

पुलिस टीम की त्वरित कार्यवाही व अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप दिनांक 06/09/2026 को चैकिंग के दौरान पेरिस बिहार सहस्त्रधारा रोड के पास मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तों — करण कनौजिया पुत्र स्व0 विनोद कनौजिया निवासी लेन नं0-18 सरस्वती पुरम निकट राजकीय इंटर कॉलेज नथुवावाला, बालावाला, देहरादून (उम्र 32 वर्ष) और उदय जायसवाल पुत्र राजेश जायसवाल निवासी बापू नगर फेज 2, दून विहार, राजपुर रोड, देहरादून (उम्र 19 वर्ष) को लगभग पांच लाख रुपये मूल्य की ज्वैलरी व अन्य सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने बताया कि वे नशे के आदी हैं तथा अपनी नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उन्होंने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। बरामद ज्वैलरी में से कुछ उन्होंने गुजरोवाली अभिनंदन वेडिंग पॉइंट के पास स्थित एक बंद मकान से चुराई थी, जिसमें से अधिकांश ज्वैलरी को उन्होंने पूर्व में बेच दिया तथा उससे प्राप्त धनराशि नशे की लत व अन्य शौकों पर खर्च कर दी। पूछताछ के दौरान दोनों अभियुक्तों ने कुछ अन्य स्थानों पर भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जाना स्वीकार किया है, जिसके संबंध में जानकारी की जा रही है।

पुलिस टीम के उ0नि0 दीपक द्विवेदी (चौकी प्रभारी मयूर विहार), अ0उ0नि0 ए.के. बलूनी, हे0का0 दीप प्रकाश, हे0का0 प्रेम पवार, का0 मुकेश कंडारी, का0 मनोज, का0 नरेंद्र भंडारी, का0 दीपक एवं हे0का0 किरण कुमार (एसओजी) ने इस कार्यवाही में अहम भूमिका निभाई।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments