कांग्रेस के शासन में दलित-वंचितों के लिए क्या किया, हिसाब दो – भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रदेशव्यापी धरना

देहरादून। सामाजिक समरसता और समान अवसर के संकल्प के साथ भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने सोमवार को प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। देहरादून में गांधी पार्क में आयोजित धरने में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक सम्मान और सौहार्द किसी दल की राजनीति तक सीमित नहीं, बल्कि देश के लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़ा विषय है। जनता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से पूछना चाहती है कि लंबे शासनकाल में दलित, वंचित और पिछड़े समाज के उत्थान के लिए कौन से ठोस कदम उठाए गए।

वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासन में डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों को आगे बढ़ाने के लिए कोई ठोस कार्य नहीं किया और भारत रत्न तक नहीं दिया, जबकि अपने कई नेताओं को भारत रत्न दिया। भाजपा मोर्चा सामाजिक विभाजन नहीं, बल्कि समरसता और सबको साथ लेकर चलने की भावना को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

भाजपा ने कहा कि सामाजिक सौहार्द तभी मजबूत होगा जब राजनीतिक स्वार्थ से ऊपर उठकर अंतिम व्यक्ति के सम्मान को प्राथमिकता दी जाएगी। मोर्चा आगे भी वंचित वर्गों के सम्मान के लिए आवाज उठाता रहेगा।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, गणेश जोशी, मेयर सौरभ थपलियाल, प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन, पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक विनोद चमोली, रणजीत सिंह जाखी, दयाराम, धीरज भंडारी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments