

कुमारी शैलजा के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल; गोदियाल बोले—उत्तराखंड में नफरत और भेदभाव की राजनीति नहीं चलेगी
देहरादून। हल्द्वानी में कांग्रेस के कार्यक्रम स्थल के कथित ‘शुद्धिकरण’ के विरोध में सोमवार को कांग्रेस ने राजधानी देहरादून में बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया। प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के नेतृत्व और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर परेड ग्राउंड से हजारों कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास कूच के लिए निकले। कांग्रेस ने घटना को उत्तराखंड की साझा संस्कृति, सामाजिक सौहार्द और लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला बताते हुए भाजपा सरकार को घेरा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान महिला अपराध, बेरोजगारी, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता, किसानों की समस्याओं, जमीनों की अनियंत्रित नीलामी और कानून-व्यवस्था समेत कई मुद्दों पर भी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई।
‘शुद्ध-अशुद्ध’ की राजनीति संविधान के खिलाफ: कांग्रेस
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राजनीतिक विरोध लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन किसी राजनीतिक दल के कार्यक्रम स्थल को ‘अशुद्ध’ बताकर उसका शुद्धिकरण करना सामाजिक विभाजन और वैमनस्य की मानसिकता को बढ़ावा देता है। प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि उत्तराखंड की पहचान भाईचारे और सामाजिक समरसता से है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि हल्द्वानी की घटना लोकतंत्र और उत्तराखंड की सामाजिक चेतना पर हमला है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल को ‘शुद्ध’ और ‘अशुद्ध’ बताने की मानसिकता संविधान की मूल भावना के खिलाफ है।
प्रीतम सिंह, हरक सिंह रावत, करण माहरा, गुरदीप सिंह सप्पल, भुवन कापड़ी और विक्रम सिंह नेगी समेत अन्य नेताओं ने भी सरकार पर हमला बोला। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि हल्द्वानी प्रकरण में न्याय और दोषियों पर कार्रवाई होने तक उसका संघर्ष जारी रहेगा।

कई नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों के कई नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इनमें रुड़की के पूर्व महापौर यशपाल राणा, हरिद्वार के पूर्व प्रधानाचार्य मनोज कुमार सैनी, यमकेश्वर-कोटद्वार के पूर्व प्रमुख भुवनेश खर्कवाल, पुरोला के पूर्व अधिशासी अधिकारी भजनलाल आर्य, पुरोला के अधिवक्ता सचिन कुमार, रामकुमार वालिया और रविंद्र आनंद शामिल रहे।
सभा का संचालन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने किया। कार्यक्रम में विधायक ममता राकेश, सुमित हृदेश, हरीश धामी, मयूख महर, मदन बिष्ट, मनोज तिवारी, वीरेंद्र जाती, रवि बहादुर, विक्रम नेगी, काजी निजामुद्दीन और लखपत बुटोला,पूर्व स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल एवं पूर्व विधायक रणजीत रावत ,नवप्रभात, विधायक फुरकान और दोनों ही सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, मनोज यादव, पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवान, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, महेंद्र पाल, पूर्व विधायक रामयश सिंह, जोत सिंह गुनसोला, ललित फर्स्वाण और हमेश खर्कवाल शामिल रहे।



फ्रंटल संगठनों की ओर से ज्योति रौतेला, विशाल भोजक, हेमा पुरोहित और विकास नेगी तथा विभिन्न विभागों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्ष मदनलाल, सुशील राठी, अभिनव थापर, नरेशानंद, राजवीर सिंह चौधरी, दिनेश कौशल और गौरव कुमार मौजूद रहे। देहरादून जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर, उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह, देहरादून महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर गोगी सहित सभी जिलों एवं महानगरों के अध्यक्षों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

Recent Comments