

वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने जताया गहरा दुख, बताया निष्ठावान और कर्तव्यनिष्ठ नेता
देहरादून । देहरादून के जाने-माने कांग्रेस नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश परमार का निधन हो गया। उनके निधन से कांग्रेस पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने उनके निधन पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है।
श्री राजेश परमार को कांग्रेस पार्टी का अत्यंत निष्ठावान नेता बताते हुए धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि उन्होंने आजीवन कांग्रेस को मजबूत करने और समाज की सेवा में अपना समय लगाया। उन्होंने कहा कि राजेश परमार के निधन से कांग्रेस पार्टी ने एक बहुत ही योग्य, निष्ठावान, प्रतिभाशाली और कर्तव्यनिष्ठ नेता को खो दिया है।
धीरेंद्र प्रताप ने दिवंगत नेता के परिवारजनों और समर्थकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राजेश परमार का योगदान पार्टी हमेशा याद रखेगी। वे जनसेवा और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते थे तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रिय थे। उनके निधन से पार्टी के कार्यकर्ताओं में शोक का माहौल है।
पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए उनके परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

Recent Comments