

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में आईक्यूएसी सेल के सहयोग से छात्राओं के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर एक दिवसीय काउंसलिंग एवं मोटिवेशनल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कुलसचिव डॉ. लोकेश गंभीर, डॉ. यामिनी कंसल, डॉ. नीनू कौल, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. मालविका कांडपाल और डायरेक्टर आईक्यूएसी डॉ. सोनिया गंभीर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
सत्र में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की विशेषज्ञ चिकित्सकों ने छात्राओं से संवाद किया। गाइनी कैंसर विशेषज्ञ डॉ. यामिनी कंसल ने महिला स्वास्थ्य, मासिक धर्म, एनीमिया, पोषण और एचपीवी वैक्सीनेशन पर जानकारी दी। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. नीनू कौल ने किशोरावस्था में त्वचा की समस्याओं और स्किन केयर पर टिप्स दिए।

मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. शिवांजली गुप्ता ने किशोर मन, तनाव, अवसाद और आत्महत्या जैसे गंभीर विषयों पर बात करते हुए समय पर पहचान और सहयोग की जरूरत पर जोर दिया। डायटीशियन सोनम ने संतुलित आहार और जंक फूड से बचने की सलाह दी, वहीं योग विशेषज्ञ डॉ. हिमानी नौटियाल ने तनाव कम करने के लिए योग-प्राणायाम के महत्व को बताया।
कार्यक्रम में सैकड़ों छात्राओं ने प्रतिभाग किया। संचालन सिमरन अग्रवाल और समन्वय आयुषी आहलूवालिया ने किया।

Recent Comments