पहाड़ से राजधानी तक विकास की नई इबारत लिख रहा राज्य संपत्ति विभाग, डॉ. आर. राजेश कुमार की अगुवाई में 76.84 करोड़ की आवासीय परियोजनाओं को रफ्तार

देहरादून। राज्य संपत्ति विभाग पहाड़ से राजधानी तक आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल सरकारी परिसंपत्तियां विकसित करने में जुटा है। सचिव राज्य संपत्ति एवं आवास डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में दो महत्वपूर्ण बैठकों में रतूड़ा और रेसकोर्स परियोजनाओं की समीक्षा की गई।

रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में 48.84 करोड़ रुपये की लागत से भव्य राज्य अतिथि गृह बनाया जाएगा। सचिव ने निर्देश दिए कि कॉन्फ्रेंस हॉल आधुनिक सुविधाओं, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और बड़े फ्लैट टीवी से लैस हो, ताकि यह आवास के साथ प्रशासनिक संवाद केंद्र के रूप में भी विकसित हो। एनजीटी मानकों के अनुसार निर्माण स्थल की नदी से न्यूनतम 200 मीटर दूरी सुनिश्चित करने और मुख्य द्वार पर आकर्षक लोगो लगाने के निर्देश दिए गए।

दूसरी परियोजना देहरादून के रेसकोर्स स्थित ओल्ड ऑफिसर्स कॉलोनी में है, जहां जर्जर भवनों को हटाकर 28.07 करोड़ रुपये की लागत से 48 नए श्रेणी-3 आवास बनाए जाएंगे। इसमें कम रखरखाव वाली सामग्री, ग्रीन बिल्डिंग मानक और रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अनिवार्य किया गया है।

सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में प्रत्येक परियोजना में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित की जा रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में स्थानीय वास्तुशैली को प्राथमिकता दी जा रही है।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments