

देहरादून। भारत रत्न, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री तथा महान राष्ट्रसेवी पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त जी की 139वीं जयती के अवसर पर यूपीसीएल के ऊर्जा भवन, देहरादून में श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में प्रबन्ध निदेशक, यूपीसीएल द्वारा पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए प्रबन्ध निदेशक, यूपीसीएल ने पंडित जी के राष्ट्र निर्माण, जनसेवा, प्रशासनिक दक्षता एवं सामाजिक उत्थान में दिए गए अतुलनीय योगदान को स्मरण किया। पन्त जी को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की गई।
उन्होंने कहा कि पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त जी का सपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं समाज की सेवा के लिए समर्पित रहा। उनके आदर्श, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं जनकल्याण के प्रति समर्पण आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पंडित जी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त जी के आदर्शों एवं सिद्धांतों का अनुसरण करते हुए प्रदेश एवं राष्ट्र की प्रगति में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।
उक्त कार्यक्रम के उपरान्त प्रबन्ध निदेशक द्वारा ए०डी०बी० टीम के साथ आयोजित कार्यशाला के दौरान सम्बोधन किया गया जिसमें कारपोरेशन में Gender Equality, Environment & Safety और Social Policy जैसे मुददों पर संयुक्त रूप से विचार विमर्श किया गया।तत्पश्चात् प्रबन्ध निदेशक द्वारा यूपीसीएल के अधिकारियों के साथ Average Billing Rate (ABR) पर समीक्षा बैठक ली गई जिसमें प्रबन्ध निदेशक द्वारा कम ABR वाले खण्डों के प्रति अप्रसन्नता व्यक्त की गई तथा ABR में यथाआवश्यक सुधार लाने हेतु आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।


Recent Comments