

देहरादून। दिल्ली में आयोजित नेशनल बरिस्ता चैंपियनशिप के शुरुआती दौर में उत्तराखंड की खुशबू छा गई। देहरादून के विंटरलाइन कॉफी रोस्टर्स के तुषार अरोड़ा ने उत्तराखंड की स्थानीय सामग्री के साथ शानदार प्रस्तुति देकर दिल्ली वालों का दिल जीत लिया।
तुषार ने अपनी कॉफी में मुनस्यारी का बुरांश और चंपावत के शहद का इस्तेमाल किया। वह राज्य की स्थानीय सामग्री को राष्ट्रीय मंच पर पेश करने वाले पहले प्रतिभागी बने। कॉफी बोर्ड ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित यह चैंपियनशिप कॉफी इंडस्ट्री का सबसे प्रतिष्ठित आयोजन है, जिसमें देशभर से टॉप 16 बरिस्ता नेशनल टाइटल के लिए चुने जाएंगे।
तुषार अरोड़ा ने कहा कि उनका उद्देश्य उत्तराखंड के युवाओं को पेशेवर बरिस्ता के रूप में वैश्विक पहचान दिलाना है। उनकी इस पहल से उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों को भी नया बाजार मिलने की उम्मीद है।

Recent Comments