एसएसपी दून की रणनीति से शातिर नकबजन गिरफ्तार, 6 लाख के आभूषण व नगदी बरामद

डोईवाला में दिन के समय बंद घरों को बनाता था निशाना, दो माह पूर्व जेल से आया था बाहर

देहरादून। कोतवाली डोईवाला क्षेत्र में दिन के समय बंद घरों में नकबजनी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसएसपी दून की सटीक रणनीति और पुलिस टीम की मेहनत से इस घटना का खुलासा हुआ है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई सोने-चांदी के आभूषण, नगदी और मोबाइल फोन सहित कुल 6 लाख रुपये अनुमानित मूल्य की संपत्ति बरामद की गई है।

घटना का विवरण बताते हुए पुलिस ने जानकारी दी कि 5 सितंबर को पुनीत पुण्डीर निवासी आदर्श कॉलोनी नकरौदा, हर्रावाला ने प्रार्थना पत्र दिया था कि 4 सितंबर को दिन के समय वह परिवार सहित घर से बाहर गए थे। लौटने पर पता चला कि अज्ञात चोरों द्वारा घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखी सोने-चांदी की ज्वैलरी, नगदी और आईक्यूओ 9ई मोबाइल फोन चोरी कर लिए गए। मामले में कोतवाली डोईवाला पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर प्रभारी निरीक्षक डोईवाला ने टीम गठित की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, स्थानीय मुखबिर तंत्र और सुरागरसी के जरिए जांच की। 10 सितंबर को पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन रोड, हर्रावाला से अभियुक्त जरीफ अहमद पुत्र अकबर अहमद निवासी ग्राम टिकार, थाना अरवल, जिला हरदोई, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह दिन के समय बंद घरों की रैकी कर मौका मिलते ही चोरी की वारदात को अंजाम देता था। चोरी के बाद अपनी पहचान छिपाने के लिए वह उत्तर प्रदेश अपने मूल निवास भाग जाता था। जरीफ अहमद पूर्व में भी चोरी की कई घटनाओं में जेल जा चुका है और दो माह पूर्व ही जमानत पर बाहर आया था। उसके विरुद्ध कोतवाली डोईवाला और थाना रायपुर में चोरी के छह मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई सोने की चैन बेचकर खरीदी गई टीवीएस एपाचे मोटरसाइकिल भी बरामद की। बरामदगी में सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, 2,000 रुपये नगद और मोटरसाइकिल शामिल हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कमलेश गौड, अउनि प्रेम सिंह बिष्ट, हेडकांस्टेबल देवेन्द्र नेगी, जसपाल सिंह, दिनेश रावत, कांस्टेबल सुपरदास, रविन्द्र टम्टा और नवनीत (एसओजी देहात) शामिल थे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments