पीआईबी देहरादून के 13 सदस्यीय मीडिया दल का 5 दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रेस टूर शुरू, केंद्र की योजनाओं का लेंगे जायजा

देहरादून। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित पांच दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रेस टूर के लिए उत्तराखंड के 13 सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से रायपुर पहुंचा।

केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, वैज्ञानिक अनुसंधान और नवाचारों का प्रत्यक्ष अवलोकन कराने के उद्देश्य से यह राष्ट्रीय अध्ययन एवं मीडिया एक्सपोजर टूर आयोजित किया गया है। इसमें विभिन्न मीडिया संस्थानों के 11 पत्रकार शामिल हैं।

प्रेस टूर के दौरान प्रतिनिधिमंडल बिलासपुर में एसईसीएल, कोरबा में एनटीपीसी एवं बाल्को (BALCO), 40 किलोवाट सौर परियोजना, जनजातीय संग्रहालय, सिरपुर का दौरा करेगा तथा स्वयं सहायता समूहों से मिलेगा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट करेगा।

कंडक्टिंग ऑफिसर संजीव सुंद्रियाल ने कहा कि यह प्रेस टूर उत्तराखंड के पत्रकारों को केंद्र सरकार की विकास परियोजनाओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इससे पत्रकारों को जमीनी हकीकत की सटीक और प्रामाणिक जानकारी मिलेगी, जिसे वे जनता तक पहुंचा सकेंगे। उन्होंने बताया कि पीआईबी देहरादून द्वारा पहले भी हैदराबाद, ओडिशा और विशाखापत्तनम के प्रेस टूर आयोजित किए जा चुके हैं।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments