पूर्व सैनिकों की समान कार्य -समान वेतन की मांग पर आर-पार की लड़ाई लड़ेगा मोर्चा: नेगी

विकासनगर। डाकपत्थर स्थित मनोरंजन सदन द्वितीय में पूर्व सैनिकों की ओर से कार्यक्रम आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री रघुनाथ सिंह नेगी मौजूद रहे। पूर्व सैनिकों ने नेगी का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने उपनल के मध्य माध्यम से उत्तराखंड जल विद्युत निगम में कार्यरत पूर्व सैनिक सुरक्षा कर्मियों एवं वाहन चालकों को समान कार्य के लिए समान वेतन दिए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई। पूर्व सैनिकों का कहना था कि लंबे समय से सेवाएं देने के बावजूद उन्हें समान कार्य के लिए समान वेतन का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि अब यह लड़ाई केवल पूर्व सैनिकों की नहीं, बल्कि मोर्चा की अपनी लड़ाई है। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों के अधिकारों के लिए जन संघर्ष मोर्चा मजबूती से उनके साथ खड़ा है। समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग को लेकर मोर्चा जल्द ही मा.मुख्यमंत्री के समक्ष रखेगा।

नेगी ने कहा कि यदि शासन स्तर पर पूर्व सैनिकों की मांग पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो जन संघर्ष मोर्चा आर-पार की लड़ाई लड़ेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों ने देश की सेवा की है और उनके साथ किसी भी तरह का भेदभाव स्वीकार नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम में- पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार, महामंत्री मुन्ना सिंह तोमर, शीशपाल तोमर, सुभाष कुमार, राजेश भारद्वाज, राकेश गुलेरिया, मोर्चा के हाजी असद, प्रवीण शर्मा पिन्नी तथा पूर्व सैनिक संगठन के शशिकांत जसोला, दरवान सिंह नेगी, धर्मपाल सिंह, सत्य प्रकाश जोशी, सुनील कुमार, किशन चौहान, गंगा सिंह, नीरज सिंह, राकेश बिष्ट, जितेंद्र सिंह राजेंद्र सिंह, रविंद्र कुमार, जितेंद्र सिंह, सुभाष चंद्र ,अमरजीत, राकेश छेत्री, अरविंद सिंह आदि मौजूद थे

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments