

देहरादून। उत्तराखंड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से CGHS लाभार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। एसोसिएशन के महासचिव श्री रविंद्र दत्त सेमवाल ने बताया कि देहरादून में CGHS के संयुक्त निदेशक कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार तीन स्वास्थ्य संस्थानों को CGHS के पैनल (Empanelment) से 16 सितंबर 2026 से हटा दिया गया है।
पैनल से हटाए गए स्वास्थ्य संस्थानों में Doon MRI Scan Centre, Dr Parashar’s Pathology and Imaging Centre तथा Primus Multispeciality Hospital शामिल हैं।
एसोसिएशन ने CGHS से जुड़े केंद्रीय पेंशनर्स एवं अन्य लाभार्थियों से अपील की है कि वे उपचार अथवा जांच के लिए स्वास्थ्य संस्थान का चयन करते समय CGHS के वर्तमान पैनल में शामिल संस्थानों की स्थिति की पुष्टि कर लें, ताकि बाद में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
पैनल से हटाए गए संस्थान:
1. Doon MRI Scan Centre
2. Dr Parashar’s Pathology and Imaging Centre
3. Primus Multispeciality Hospital
प्रभावी तिथि: 16 सितंबर 2026

Recent Comments