एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट कार्यक्रम, युवाओं से अतीत से जुड़ने और स्किल पर फोकस का आह्वान

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवं अभ्युदय भारत राइजिंग फोरम के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में यूथ कनेक्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को देश के गौरवशाली अतीत और संस्कारों से जोड़ते हुए भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई। विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि भारतीय युवाओं को अपने अतीत और संस्कृति से जोड़ना बेहद जरूरी है, संस्कार और ज्ञान के आधार पर ही नए और समृद्ध भारत का निर्माण संभव है।

कुलपति डॉ. बिपिन चंद्र घिल्डियाल ने विश्वविद्यालय और श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन के गौरवशाली इतिहास का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि एसजीआरआर एजुकेशन मिशन से जुड़ना गौरव की बात है, 350 वर्षों का गौरवशाली इतिहास हमें गर्व से भरता है। उन्होंने बताया कि श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज ने वर्ष 1952 में मिशन की नींव रखी और उत्तर भारत में 100 से अधिक स्कूलों की स्थापना की जो आज भी समाज की जरूरतों को पूरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जड़ें जीवन देती हैं और सपने पंख, विकास के लिए दोनों जरूरी हैं।

मुख्य वक्ता अभ्युदय भारत के प्रचारक तपन जी ने कहा कि मौजूदा शिक्षा पद्धति अधिकतम अंक हासिल करने पर जोर देती है, जबकि जीवन में सफलता के लिए केवल अंक पर्याप्त नहीं हैं। युवाओं को स्किल्स और कौशल विकास पर ध्यान देना होगा, नहीं तो वे समाज की ताकत बनने के बजाय जिम्मेदारी बन जाएंगे। भारत के निर्माण के लिए भारत को समझना जरूरी है, केवल भवन और भौतिक संसाधन नहीं बल्कि कृतज्ञता, त्याग और जिम्मेदारी की भावना भी जरूरी है।

विंग कमांडर (सेवानिवृत्त) कुमुद सेठी ने कहा कि आत्मरक्षा और देश की सुरक्षा के लिए शोध और आधुनिक तकनीक पर ध्यान देना होगा। युवाओं को केवल सोशल मीडिया इस्तेमाल करने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि अपने प्लेटफॉर्म विकसित करने और नवाचार करने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।

इस अवसर पर कुलपति डॉ. घिल्डियाल और रजिस्ट्रार प्रो. लोकेश गंभीर ने अतिथियों को शॉल और पौधा भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में इंजीनियरिंग की डीन प्रो. सोनिका कंडारी, धनंजय, सौरभ, पारस सहित शिक्षक, स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments