मसूरी नगर पालिका के पांच मनोनीत सभासदों ने ली शपथ, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी बोले – जनहित में करें काम

मसूरी। नगर पालिका परिषद मसूरी में सरकार द्वारा मनोनीत पांच सभासदों कुशाल राणा, विजय रमोला, अनिल गोयल, विजय बिंदवाल और अनीता धनाईं को विधायक एवं प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की मौजूदगी में पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

नगर पालिका सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में अधिशासी अधिकारी रजनीश डोबरियाल ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री गणेश जोशी को शॉल और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया। शपथ ग्रहण के बाद कैबिनेट मंत्री ने सभी मनोनीत सभासदों को शॉल और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर थौलधार विकास समिति, मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन, लायंस क्लब मसूरी हिल्स, सद्भावना संस्था, पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी एवं समस्त निर्वाचित सभासदों सहित विभिन्न संस्थाओं ने मनोनीत सभासदों का माल्यार्पण और शॉल भेंट कर स्वागत किया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पांचों मनोनीत सभासदों को बधाई देते हुए कहा कि जिस भावना के साथ पार्टी ने उन्हें जिम्मेदारी दी है, उसका धरातल पर असर दिखना चाहिए। मसूरी का सभासद होना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि सभी मनोनीत सभासदों का लंबा राजनीतिक अनुभव रहा है और सामाजिक जीवन में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। अब नई पारी की शुरुआत कर रहे हैं, उनके अनुभवों का लाभ बोर्ड, मसूरी और समाज के हित में होना चाहिए। उन्होंने भरोसा जताया कि सभी जनहित के कार्य करेंगे और विधायक व मंत्री के रूप में हर संभव सहयोग किया जाएगा।

पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि पहले बोर्ड में 14 सभासद थे, अब पांच मनोनीत सभासदों के आने से 19 सदस्यीय मजबूत टीम बन गई है। सभी अनुभवी लोग हैं, सामाजिक व राजनीतिक जीवन में उनका योगदान रहा है। उन्होंने आह्वान किया कि वे केवल बोर्ड बैठक तक सीमित न रहें, बल्कि शहर की बेहतरी के लिए सक्रिय रूप से कार्य करें।

इस मौके पर पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन, धनप्रकाश अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, जगजीत कुकरेजा, अनुज तायल, सुरेश गोयल, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, मदन मोहन शर्मा, सतीश ढौंडियाल, राकेश रावत, जसोदा शर्मा, रूपचंद, मनोनीत सभासदों के परिजन सहित बड़ी संख्या में विभिन्न राजनीतिक-सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और सभासद मौजूद रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments