नगर निगम देहरादून में विभिन्न विकासात्मक प्रस्तावों का प्रस्तुतीकरण

नगर आयुक्त के मार्गदर्शन में शहर के समग्र एवं सतत विकास की दिशा में पहल

देहरादून। नगर निगम देहरादून में नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में शहर के समग्र, सतत एवं नागरिक-केंद्रित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न महत्वपूर्ण विकासात्मक प्रस्तावों का प्रस्तुतीकरण किया गया। प्रस्तुतीकरण के दौरान नगर निगम क्षेत्र में उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण तथा नागरिक सुविधाओं के विस्तार से संबंधित प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई।

प्रस्तुतीकरण में प्रमुख रूप से वॉटर कंजर्वेशन पार्क (Water Conservation Park) विकसित किए जाने के प्रस्ताव पर चर्चा की गई। प्रस्तावित पार्क के माध्यम से वर्षा जल संरक्षण, जल संचयन, भूजल पुनर्भरण तथा आमजन में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में कार्य किए जाने की परिकल्पना की गई है। पार्क को पर्यावरणीय शिक्षा एवं जन-जागरूकता के एक मॉडल के रूप में विकसित किए जाने का प्रस्ताव है।

इसके अतिरिक्त नगर निगम की परिसंपत्तियों एवं उपलब्ध भूमि के बेहतर एवं व्यवस्थित उपयोग के उद्देश्य से नगर निगम शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के विकास संबंधी प्रस्ताव भी प्रस्तुत किया गया। प्रस्तावित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के माध्यम से निगम की परिसंपत्तियों का प्रभावी उपयोग करने के साथ-साथ स्थानीय व्यापार एवं नागरिक सुविधाओं को बढ़ावा देने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में विभिन्न प्रस्तावों के तकनीकी पहलुओं, संभावित लागत, भूमि की उपलब्धता, वित्तीय संसाधनों, पर्यावरणीय प्रभाव तथा भविष्य में संचालन एवं रख-रखाव से संबंधित बिंदुओं पर भी चर्चा की गई। नगर आयुक्त द्वारा संबंधित अधिकारियों को प्रस्तावों का विस्तृत तकनीकी एवं वित्तीय परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि नगर निगम देहरादून द्वारा शहर के विकास को केवल आधारभूत संरचना तक सीमित न रखते हुए जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, आर्थिक गतिविधियों एवं नागरिक सुविधाओं के समन्वित विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विभिन्न प्रस्तावों का उद्देश्य देहरादून को अधिक सुविधाजनक, पर्यावरण-अनुकूल एवं सतत शहर के रूप में विकसित करना है।

इस अवसर पर नगर निगम के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे तथा विभिन्न प्रस्तावों के क्रियान्वयन से संबंधित बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments