

आम जनमानस से अपील: संक्रमण हो तो तुरंत लें चिकित्सकीय सलाह, बच्चों को स्कूल न भेजें
देहरादून। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ), जनपद देहरादून डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने शुक्रवार को स्वाइन फ्लू (H1N1) के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए आम जनमानस के लिए स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी की। उन्होंने चेतावनी दी कि संक्रमण की गंभीरता और प्रसार को देखते हुए इसे तीन कैटेगरी में बांटा गया है और लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न बरतने की सलाह दी।
मुख्य निर्देश
- लक्षण दिखाई देते ही तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।
- स्कूली बच्चों के लिए विशेष सावधानी:
- बच्चों को मास्क लगाकर ही स्कूल भेजें।
- अगर बच्चों में फ्लू के लक्षण (बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ) दिखाई दें, तो उन्हें स्कूल न भेजें और तुरंत जांच कराएं।
डॉ. शर्मा ने कहा कि संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सावधानी और जागरूकता जरूरी है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे स्वास्थ्य एडवाइजरी का पालन करें और संक्रमण की स्थिति में चिकित्सीय मार्गदर्शन लें।

Recent Comments