मसूरी में कार 500 मीटर खाई में गिरी, एक महिला की मौत

मसूरी। झड़ीपानी रोड, बार्लोगंज क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक महिला की मौत की पुष्टि हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज सुबह 09:16 बजे 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना मसूरी को सूचना मिली कि एक छोटी कार गहरी खाई में गिर गई है। सूचना मिलते ही कोतवाली मसूरी पुलिस टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई। घटना की गंभीरता को देखते हुए SDRF, फायर सर्विस और 108 एम्बुलेंस को भी तत्काल बुलाया गया।

पुलिस, SDRF और फायर टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। अब तक रेस्क्यू टीमों ने एक महिला का शव खाई से निकाल लिया है।

स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि मारुति सिलेरियो कार (DL5CS4610) ढलान पर खड़ी थी। सामान खरीदकर जैसे ही कार सवार वाहन में बैठे, कार अचानक ढलान की ओर तेजी से लुढ़कने लगी। आशंका है कि ब्रेक फेल होने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर खाली प्लॉट से होते हुए गहरी खाई में जा गिरा।

कार में सवार लोगों की पहचान इस प्रकार हुई— 1. सत्यप्रकाश, निवासी सोनीपत, 2. मनीत, उम्र 19 वर्ष, 3. सविता, पत्नी धर्मवीर, निवासी नेहरू नगर, गाज़ियाबाद, उम्र 48 वर्ष, 4. संगीता, पत्नी टीटू, निवासी करोलबाग, दिल्ली, उम्र 46 वर्ष

प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट हुआ कि तीव्र ढलान पर ब्रेक फेल होने से वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी मसूरी स्वयं मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों का निरीक्षण करते हुए टीमों को आवश्यक निर्देश दिए। कार सवार व्यक्तियों के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments