जिलाधिकारी के निर्देशन में कंडोलिया मंदिर परिसर में चला स्वच्छता अभियान

नगर पालिका ने कूड़े को एकत्रित कर निस्तारण को भेजा

पौड़ी। शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण अनुकूल बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नगर पालिका परिषद, पौड़ी द्वारा निरंतर स्वच्छता अभियानों का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को कंडोलिया मंदिर परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।

शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नगर निकायों से संबंधित बैठक में जिलाधिकारी द्वारा नगर निकायों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित स्वच्छता अभियान चलाने, सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा एकत्रित कचरे का समयबद्ध एवं वैज्ञानिक ढंग से निस्तारण करने के निर्देश दिए गए थे। इसके क्रम में पौड़ी नगर पालिका के पर्यावरण मित्रों द्वारा कंडोलिया मंदिर परिसर, पैदल मार्ग तथा आसपास के सार्वजनिक स्थलों की गहन सफाई की गई। इस दौरान एकत्रित कूड़ा-कचरे को अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित करते हुए प्लास्टिक कचरे का पृथक संग्रह कर उसका समुचित निस्तारण सुनिश्चित किया गया।

जिलाधिकारी ने नगरवासियों से अपील की कि वे स्वच्छता को अपनी दैनिक जीवनशैली का अभिन्न अंग बनाएं तथा सार्वजनिक स्थलों, सड़कों एवं नालियों में कूड़ा न डालें। उन्होंने कहा कि कूड़े का निस्तारण नगर पालिका की नियमित कूड़ा संग्रह व्यवस्था के माध्यम से ही किया जाना चाहिए।

अधिशासी अधिकारी गायत्री बिष्ट ने बताया कि नगर पालिका परिषद द्वारा भविष्य में भी स्वच्छता एवं जनजागरुकता अभियानों को नियमित रूप से संचालित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर पालिका स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है और नागरिकों के सहयोग से स्वच्छ पौड़ी के लक्ष्य को प्राप्त किया जाएगा।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments