देहरादून ।राजपुर रोड विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक राजकुमार की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक का मुख्य विषय “वोट चोरी–गद्दी छोड़ो” अभियान रहा, जिसमें पूर्व विधायक ने उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट आंदोलन की आवश्यकता पर बल दिया।
बैठक में दिल्ली में कथित वोट चोरी के विरोध में प्रस्तावित “गद्दी छोड़ो रैली” पर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि कई मतदान केंद्रों पर एक ही व्यक्ति द्वारा बार-बार फर्जी मतदान किए जाने की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर देशव्यापी आंदोलन चलाएगी और पीड़ितों को हर संभव सहयोग प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस मजबूती से संघर्ष करेगी।
बैठक में पूर्व विधायक राजकुमार, महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, नेता प्रतिपक्ष नीनू सहगल, अनूप कपूर, सुनील बंगा, दीपा चौहान, देवेन्द्र, कुलदीप कोहली, वीरेन्द्र बिष्ट, निखिल कुमार, राजेन्द्र सिंह, विवेक चौहान, अधिवक्ता अशोक कुमार, राजेश चंदेल, शिवकुमार माहिर सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Recent Comments