देहरादून,11मार्च 2025(आरएनएस ): दून पुलिस ने अपराधियों पर लगाम कसते हुए 11 साल से फरार चल रहे एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। नंद वीर उर्फ मिथुन नाम का यह बदमाश 2006 में कैंट थाने में दर्ज हिट एंड रन के एक मामले में वांछित था।
2013 से था फरार, कोर्ट ने जारी किया था स्थायी वारंट:
पुलिस के मुताबिक, नंद वीर उर्फ मिथुन 2013 से फरार चल रहा था। कोर्ट ने उसके खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया था। एसएसपी देहरादून ने उसकी गिरफ्तारी पर 5,000 रुपये का इनाम भी घोषित किया था।
प्रेमनगर क्षेत्र से हुई गिरफ्तारी:
पुलिस टीम ने लगातार सुरागरसी और सर्विलांस के जरिए जानकारी जुटाकर आज (11 मार्च 2025) उसे प्रेमनगर क्षेत्र में सुभारती अस्पताल के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस टीम:
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक महेंद्र सिंह नेगी, कांस्टेबल संजीत कुमार और कांस्टेबल देवेंद्र कुमार शामिल थे।
11 साल से फरार 5,000 रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार, दून पुलिस को मिली बड़ी सफलता
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page

Recent Comments