सायग्रेस एकेडमी इंटरनेशनल में भव्य फेयरवेल पार्टी, रंगारंग कार्यक्रमों से गूंजा विद्यालय परिसर

देहरादून। सायग्रेस एकेडमी इंटरनेशनल, रायपुर देहरादून में आज दिनांक 31 जनवरी 2026 को कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों द्वारा कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य और भावनात्मक फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर उल्लास, उमंग और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर नजर आया।

कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के पारंपरिक स्वागत से हुई। कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने फूलों और तिलक लगाकर अपने वरिष्ठ साथियों का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। विद्यार्थियों ने सुंदर एवं रंग-बिरंगे परिधानों में कार्यक्रम में सहभागिता की, जिससे विद्यालय का पूरा वातावरण उत्सवमय हो उठा।

फेयरवेल समारोह के दौरान कक्षा 11वीं के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक मनोरंजक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। नृत्य, संगीत और अन्य रचनात्मक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों की प्रतिभा, व्यक्तित्व और मंचीय प्रस्तुति के आधार पर विभिन्न श्रेणियों में उन्हें सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मिस्टर सायग्रेस – अकी अली,
मिस सायग्रेस – प्रीशा रावत,बेस्ट स्माइल – भूमिका रावत,मिस्टर रनर-अप – आशीष,मिस रनर-अप – काजल कुनियाल,मिस्टर वेल ड्रेस – अयूब,मिस वेल ड्रेस – निधि राणा,मिस्टर पॉपुलर – आर्यन नेगी एवं मिस पॉपुलर – साईनी को चुना गया, जिन्हें तालियों की गड़गड़ाहट के बीच सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या वैशाली सिंह ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निरंतर प्रयास, कठिन परिश्रम और अनुशासन के माध्यम से ही जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।

वहीं विद्यालय के प्रबंधक डॉ. समरजीत सिंह ने कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं को आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धैर्य, लगन और मेहनत के साथ परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें और विद्यालय का नाम रोशन करें।

समारोह के अंत में विद्यालय की ओर से कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। भावनात्मक क्षणों के साथ फेयरवेल कार्यक्रम का समापन हुआ, जिसमें विद्यार्थियों की आंखों में भविष्य की उम्मीदें और विद्यालय से जुड़ी यादों की झलक साफ नजर आई।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments