देहरादून। उत्तराखंड में डिजिटल नवाचार, साइबर सुरक्षा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एआई को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “5वां इंडिया डिजिटल एम्पावरमेंट समिट एवं अवॉर्ड्स – उत्तराखंड चैप्टर” का आयोजन 16 अप्रैल को देहरादून में किया जाएगा। यह कार्यक्रम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलोजी डेवलपमेंट एजेंसी (आईटीडीए), उत्तराखंड सरकार द्वारा आयोजित तथा एपीएसी मीडिया के सहयोग से संपन्न होगा।
यह भव्य आयोजन हयात सेंट्रिक देहरादून राजपुर रोड, देहरादून में गुरुवार को प्रातः 9:30 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें राज्य और देशभर से आईटी विशेषज्ञ, उद्योग प्रतिनिधि, स्टार्टअप्स, शिक्षाविद एवं नीति-निर्माता भाग लेंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य “विकसित भारत 2047” के विजन के तहत उत्तराखंड को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है।
कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि प्रदीप बतरा विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। समिट के दौरान डिजिटल इनोवेशन, साइबर सुरक्षा, ई-गवर्नेंस और उभरती तकनीकों पर विशेषज्ञों द्वारा विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों और संस्थानों को सम्मानित भी किया जाएगा।
कार्यक्रम के प्रोग्राम मेंटर नीतीश कुमार झा (सचिव, सूचना एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग) तथा प्रोग्राम चेयर आलोक कुमार पांडे (अपर सचिव, आईटी विभाग एवं निदेशक, आईटीडीए) हैं, जिनके मार्गदर्शन में यह आयोजन संपन्न होगा। आयोजकों के अनुसार, यह समिट उत्तराखंड में डिजिटल परिवर्तन को नई दिशा देने के साथ-साथ राज्य को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Recent Comments