20 वर्षीय युवती के पेट से निकाली 13 किलो की विशाल गांठ, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने रचा नया कीर्तिमान

देहरादून। चिकित्सा जगत में कभी-कभी ऐसे ऑपरेशन होते हैं जो न केवल डॉक्टरों की दक्षता बल्कि उनके समर्पण की भी मिसाल बन जाते हैं। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के सर्जरी विभाग ने हाल ही में एक ऐसी ही बड़ी सफलता हासिल की है। यहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने 20 वर्षीय युवती के पेट से 13 किलो 200 ग्राम वजनी विशाल गांठ सफलतापूर्वक निकालकर नया रिकॉर्ड बना दिया।

अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सर्जरी टीम को इस उपलब्धि पर बधाई दी। वरिष्ठ सर्जन डॉ. जे.पी. शर्मा के नेतृत्व में करीब चार घंटे तक चले इस जटिल ऑपरेशन में डॉ. पुनीत त्यागी, डॉ. दिपांकर नयाल, डॉ. पुष्किन पोखरियाल और एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. नेहा शामिल थे।

मरीज लंबे समय तक बिना किसी गंभीर लक्षण के सामान्य जीवन जी रही थी, लेकिन अचानक तेज पेट दर्द के बाद परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जांच में पता चला कि उसके पेट में ओवेरियन लार्ज ट्यूमर मौजूद है, जो शरीर के कई महत्वपूर्ण अंगों पर दबाव डाल रहा था। यह गांठ कभी भी फटकर जानलेवा स्थिति पैदा कर सकती थी।

डॉ. शर्मा ने तत्काल ऑपरेशन की सलाह दी और समय रहते की गई सर्जरी से युवती का जीवन बचा लिया गया। ऑपरेशन के बाद मरीज पूरी तरह स्वस्थ है और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। यह सफलता न केवल श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की चिकित्सा उत्कृष्टता को दर्शाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि समय पर जांच और तत्काल उपचार जीवनरक्षक सिद्ध हो सकते हैं।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments