महाराष्ट्र से ऋषिकेश पहुंचा नाबालिग बालक, पुलिस की तत्परता ने बालक को सकुशल किया परिजनों के सुपुर्द

ऋषिकेश। जानकी सेतु चौकी में नियुक्त खोया–पाया स्क्वाड के हेड कॉन्स्टेबल महिपाल सिंह ने एक नाबालिग बालक को असहज अवस्था में अकेला घूमता हुआ पाया। बालक से जानकारी करने पर पता चला कि वह दिनांक 01.11.2025 को जिला चंद्रपुर महाराष्ट्र से बिना बताए घर से हरिद्वार/ऋषिकेश घूमने निकल आया था।

पुलिस कर्मी द्वारा नाबालिग को सुरक्षा की दृष्टि से चौकी लाया गया जहां पुलिस द्वारा आवश्यक पूछताछ एवं सत्यापन के उपरांत किशोर के परिजनों से संपर्क स्थापित किया गया। जाँच में ज्ञात हुआ कि उक्त नाबालिग के संबंध में थाना भद्रावती, जनपद- चंद्रपुर, महाराष्ट्र में मु0अ0सं0-599/2025 गुमशुदगी पंजीकृत है।

थाना लक्ष्मणझूला पुलिस द्वारा बालक की कुशलता के सम्बन्ध में परिजनों को जानकारी दी गई जिस पर आज दिनांक 06.11.2025 को महाराष्ट्र पुलिस के सहायक निरीक्षक मोहन धोंगडे तथा बालक के ताऊजी शिवराज बान्दुकर थाना लक्ष्मणझूला पहुँचे, जहाँ आवश्यक औपचारिकताओं के पश्चात बालक को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया।

बालक के ताऊ द्वारा अपने भतीजे को सुरक्षित पाकर पौड़ी पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments