देहरादून। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने शनिवार को यहां आयोजित एक विशेष सदस्यता अभियान में बड़ी संख्या में नए सदस्य जोड़कर अपनी जमीनी पकड़ मजबूत की। इस कार्यक्रम में दर्जनों युवाओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल तथा प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने संयुक्त रूप से की। नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) सचिन शाह तथा महिला युवा प्रकोष्ठ की अध्यक्ष मोनिका कौशिक ने भी नए सदस्यों का स्वागत किया।
युवाओं व महिलाओं पर फोकस: पार्टी नेतृत्व ने अपनी नीतियों को युवाओं एवं महिलाओं के उत्थान पर केंद्रित बताया। शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि नए सदस्यों का जुड़ाव पार्टी को सशक्त बनाएगा। सुलोचना ईष्टवाल ने महिला सशक्तिकरण और अधिकारों के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता दोहराई।
राष्ट्रीय दलों को छोड़कर आए नए सदस्य: इस अवसर पर कई युवा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय दलों को छोड़कर पार्टी की सदस्यता ली। इनमें हेमा कोटनाला, मृदुला कौशिक, आदित्य खरोला, हरीओम पंवार, प्रशांत राठौर, आदित्य, प्रशांत चमोली, तरुण, लक्ष्य, ऋषि नेगी, भूपेंद्र पुरोहित, भूपेंद्र रावत, ऋतिक, निहाल, जुबैर उर्फ केशव कुमार, रोबिन धामी, जावेद, पंकज कंवर और नवीन जखवाल आदि प्रमुख नाम शामिल हैं।
उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारी: इस कार्यक्रम में योगेश ईष्टवाल, नवीन पंत, भगवती प्रसाद नौटियाल, भगवती प्रसाद गोस्वामी, दयाराम मनौड़ी, विनोद कोठियाल, श्रवण, सुभाष नौटियाल, शशी रावत, महानगर अध्यक्ष बसंती गोस्वामी, मीना बहुगुणा, शुशीला पटवाल, जगदम्बा बिष्ट, मीना थपलियाल, रजनी कुकरेती, शांति चौहान, सुमन रावत सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
पार्टी पदाधिकारियों ने नए सदस्यों को शुभकामनाएं दीं और आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी की अपेक्षा जताई। पार्टी ने कहा कि वह प्रदेश के जनहित के मुद्दों पर संघर्षरत रहते हुए जनता तक अपनी पहुंच बढ़ाने के प्रयासों में लगी रहेगी।

Recent Comments