चित्रकूट में इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए 13.68 करोड़ की परियोजना को मिली मंजूरी

लखनऊ 1 अप्रैल (आरएनएस ): उत्तर प्रदेश सरकार ने इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए चित्रकूट के रानीपुर टाइगर रिजर्व के आसपास पर्यटन सुविधाओं के विकास के लिए 13.68 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी परियोजना को मंजूरी दी है। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य पर्यटकों को प्रकृति के करीब लाना और चित्रकूट को एक विश्वस्तरीय इको टूरिज्म गंतव्य के रूप में विकसित करना है।पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि चित्रकूट केवल धार्मिक स्थल ही नहीं, बल्कि अपनी प्राकृतिक सुंदरता और जैव विविधता के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां आने वाले पर्यटक अध्यात्म और प्रकृति दोनों का आनंद ले सकते हैं। रानीपुर टाइगर रिजर्व इस क्षेत्र का प्रमुख आकर्षण है, जहां सरकार अत्याधुनिक सुविधाओं का विकास कर रही है। इसके तहत पर्यटकों के लिए आरामदायक और आधुनिक सुविधाओं से युक्त काटेज और अन्य संरचनाओं का निर्माण किया जाएगा।इस परियोजना के तहत कई महत्वपूर्ण ढांचागत विकास कार्य किए जाएंगे। इनमें ओपन पब्लिक एरिया, योग एवं ध्यान केंद्र, सेंटर रूम, विभिन्न प्रकार के काटेज, प्रशासनिक भवन, कार्यालय, क्लॉक रूम, पुरुष एवं महिला शौचालय ब्लॉक, बहुउद्देश्यीय हॉल, पार्टी लॉन, रसोई और रेस्तरां शामिल हैं। इसके अलावा, सेवा कक्ष, कवर्ड रूम, बाउंड्री वॉल, प्रवेश द्वार, हरित मार्ग और अन्य सुविधाओं का भी विस्तार किया जाएगा।सरकार का उद्देश्य चित्रकूट को इको टूरिज्म का एक प्रमुख केंद्र बनाना है, जिससे पर्यटकों को आकर्षित करने के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी रोजगार और आर्थिक समृद्धि के नए अवसर मिल सकें। यह परियोजना क्षेत्र के पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments