जिला न्यायालय परिसर पौड़ी में विशेष विधिक जागरुकता शिविर व स्वच्छता अभियान हुआ आयोजित

गांधी-शास्त्री जयंती पर न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों व छात्रों ने लिया नशा उन्मूलन व स्वच्छता का संकल्प

पौड़ी। जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी धर्म सिंह की उपस्थिति में गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर पौड़ी में विशेष विधिक जागरुकता एवं साक्षरता शिविर तथा वृहद स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।

आयोजित कार्यक्रम में सिविल न्यायाधीश वरिष्ठ प्रभाग/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नाज़िश कलीम ने उपस्थित न्यायिक अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को नशीली दवाओं के दुरुपयोग, नशे की लत के दुष्प्रभाव तथा नालसा योजना 2015 की विस्तृत जानकारी दी। शिविर में एंटी ड्रग वीडियो, “तुम गिरना मत” वीडियो तथा नशा जागरुकता और स्वास्थ्य नेविगेशन : नशामुक्त भारत लघु चलचित्र प्रदर्शित कर आमजन को नशा उन्मूलन हेतु जागरुक किया गया।

गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर जिला न्यायाधीश धर्म सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात गांधी जी एवं शास्त्री जी के चित्र का अनावरण एवं माल्यार्पण कर उनके जीवन आदर्शों को स्मरण किया गया। तत्पश्चात सभी न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलायी गयी। न्यायालय परिसर से कंडोलिया मार्ग तक जनजागरुकता रैली भी निकाली और वृहद् सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका एवं वन विभाग का सहयोग रहा।

इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शहज़ाद ए. वाहिद सिंह, सिविल न्यायाधीश मजिस्ट्रेट प्रतीक मथेला, सिविल न्यायाधीश कनिष्ठ प्रभाग प्रतीक्षा केसरवानी, मुख्य अधिवक्ता विधिक सहायता परिषद कमल प्रसाद बमराड़ा, सहायक अधिवक्ता विनोद कुमार, सहित अन्य अधिकारी तथा स्कूली छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments