फर्जी UPSC रिजल्ट के आधार पर LBS मसूरी में ट्रेनिंग के लिए पहुँचा युवक, हुआ धोखाधड़ी का शिकार

मसूरी। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) मसूरी में एक युवक फर्जी UPSC परिणाम के आधार पर प्रशिक्षण के लिए पहुँच गया। अकादमी प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर मामले की जांच की।

दिनांक 3 जनवरी 2026 को एल.बी.एस. मसूरी प्रशासन ने कोतवाली मसूरी को जानकारी दी कि एक व्यक्ति फर्जी UPSC रिजल्ट दिखाकर ट्रेनिंग के लिए पहुँचा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ उपनिरीक्षक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे और LIU व IB टीम को भी तत्काल सूचित किया गया।

मौके पर युवक से पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि वह स्वयं धोखाधड़ी का शिकार हुआ है। उसने बताया कि किसी व्यक्ति ने उसे फर्जी रिजल्ट भेजकर और चयनित होने का विश्वास दिलाकर उससे ₹13,000 नकद और ₹14,564 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराए। युवक अपने माता-पिता और आवश्यक सामान के साथ मसूरी पहुँचा था।

युवक की पहचान पुष्पेश सिंह, पुत्र राकेश कुमार सिंह, निवासी अरियॉव, थाना दाउतपुर, जिला सारण (बिहार) के रूप में हुई है। वर्तमान में वह प्लॉट नंबर 601, सेक्टर-21, मुल्ला हेरा, पॉकेट-C(E), गुड़गांव (हरियाणा) में निवासरत है और एक निजी कंपनी में कार्यरत है।

मसूरी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले को जीरो एफआईआर के रूप में हरियाणा राज्य को अग्रेषित करने के निर्देश दिए हैं। यह मामला धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत दर्ज किया गया है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments