आदि गौरव महोत्सव 2025: उत्तराखंड की जनजातीय संस्कृति का भव्य प्रदर्शन

देहरादून – राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेंजर्स ग्राउंड में ‘आदि गौरव महोत्सव 2025’ का भव्य शुभारंभ किया। यह तीन दिवसीय सांस्कृतिक एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी उत्तराखंड की जनजातीय परंपराओं और विरासत को समर्पित है।

समारोह में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय तम्टा, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, और लोकसभा सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह ने शिरकत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय विरासत राज्य की सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न हिस्सा है और ऐसे आयोजन जनजातीय समुदायों की प्रतिभा, कला और संस्कृति को मंच प्रदान करते हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में 128 जनजातीय गाँवों को शिक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं के साथ विकसित किया जा रहा है। चार एकलव्य विद्यालय संचालित हैं, जहाँ जनजातीय बच्चों को निःशुल्क गुणवत्तपूर्ण शिक्षा दी जा रही है।

इस अवसर पर गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी, किशन महिपाल और अज्जू तोमर ने अपनी लोकधुनों से समां बांध दिया। नेगी ने ‘त्रिजुगी नारायण’, ‘बेड़ू पाको’, किशन म्हैपाल ने ‘छोरी तेरु घाघरा’, ‘घुघुती’, ‘सोबनी बना’, और अज्जू तोमर ने ‘चस्का’ तथा ‘नूरी बंथाणी’ जैसे लोकप्रिय गीतों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

टीआरआई उत्तराखंड के निदेशक एस. एस. टोलिया ने कहा, “आदि गौरव महोत्सव हमारा सामूहिक प्रयास है, ताकि उत्तराखंड की जनजातीय सांस्कृतिक पहचान का संरक्षण और संवर्धन हो सके। यह मंच कारीगरों, कलाकारों और उद्यमियों को अपनी विरासत प्रदर्शित करने और आर्थिक अवसर प्राप्त करने में मदद करता है।”

महोत्सव का उद्देश्य जनजातीय संस्कृति का उत्सव मनाते हुए उनके सतत विकास और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। अगले दो दिनों में रोहित चौहान, विवेक नौटियाल, नरेश बादशाह, रिंकू राणा, पद्म श्री बसंती बिष्ट, प्रियंका मेहर, जितेंद्र टोमक्याल, ललित गिट्यार, हारू, कनिका बहुगुणा और हर्षिता कोली सहित कई लोकप्रिय कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से महोत्सव की सांस्कृतिक भव्यता को और समृद्ध करेंगे। महोत्सव 17 नवम्बर तक चलेगा, जो उत्तराखंड की जनजातीय संस्कृति को नजदीक से जानने का अनूठा अवसर प्रदान करता है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments