आरुषि निशंक से फिल्म निर्माण के नाम पर चार करोड़ की ठगी

देहरादून(आरएनएस)।   पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी आरुषी पोखरियाल निशंक से फिल्म निर्माण के नाम पर चार करोड़ रुपये ठग लिए गए। नगर कोतवाली में महिला समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरुषी ने उन पर पिता रमेश पोखरियाल को फर्जी मुकदमे में फंसाने, जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरुषि ने नगर कोतवाली में तहरीर दी कि वो हिमश्री फिल्मस के माध्यम से फिल्म निर्माण और एक्टिंग का काम करती हैं। मानसी वरूण बागला और वरूण प्रमोद कुमार बागला दोनों निवासी फेयरी लैण्ड, रोड कैफी आजमी पार्क जेबीपीडी जुहु मुम्बई महाराष्ट्र ने उनसे उनके देहरादून स्थित आवास पर मुलाकात की थी। दोनों ने बताया कि वो मिनी फिल्मस प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर हैं। वो आंखों की गुस्ताखियां नाम की एक फिल्म का निर्माण करने जा रहे हैं, जिसमें शनाया कपूर और विक्रांम मेस्सी जैसे बड़े नाम काम कर रहे हैं। बताया कि वो एक रोल में आरुषि को भी लेना चाहते हैं। लेकिन इसके लिए उन्होंने आरुषि से पांच करोड़ रुपये अपनी फर्म या किसी जानकार से इन्वेस्ट करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि पूरे प्रोजेक्ट का 15 फीसदी यानी 15 करोड़ का उन्हें लाभ दिया जाएगा। उन्हें झांसा दिया गया कि वो अपने रोल की स्क्रीप्ट स्वयं की इच्छा से फाइनल कर सकती हैं। यदि रोल पसंद नहीं आया तो उनके निवेश के पांच करोड़ रुपये 15 फीसदी ब्याज के साथ लौटा दिए जाएंगे। आरुषि ने बातों में आकर एमओयू साइन कर दिया। इसके बाद उन्होंने 10 अक्तूबर 2024 को दो करोड़ रुपये लिए गए। 19 नवंबर को उन्होंने एक करोड़, 27 अक्तूबर को 25 लाख, 30 अक्तूबर को 75 लाख मिलाकर कुल चार करोड़ रुपये दे दिए। आरुषि ने बताया कि दोनों ने उन्हें न काम दिया, न ही उनके रुपये लौटे। अब रकम मांगने पर धमकी दी जा रही है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments