बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में सिर्फ निजी सचिव प्रमोद नौटियाल पर कार्रवाई सरकार की औपचारिकता मात्र – AAP

देहरादून: बद्रीनाथ धाम में हुए चढ़ावा चोरी प्रकरण में सरकार द्वारा केवल निजी सचिव प्रमोद नौटियाल पर कार्रवाई करने को आम आदमी पार्टी ने “लीपापोती” कर मात्र एक कर्मचारी को “बलि का बकरा” बनाकर जनता का ध्यान भटकाना करार दिया है।

प्रदेश अध्यक्षा उमा गौड़ सिसोदिया ने कहा कि सरकार पूरे प्रकरण को एक व्यक्ति पर डालकर अपनी जिम्मेदारी से बच रही है। करोड़ों के चढ़ावे की सुरक्षा, दानपात्रों की निगरानी और बीकेटीसी व्यवस्था सीधे सरकार के अधीन है। सिर्फ एक निजी सचिव को निलंबित करके सरकार असली दोषियों को बचाने का प्रयास कर रही है।

प्रदेश अध्यक्षा सिसोदिया ने मीडिया में बयान देते हुए कहा कि “ये चोरी एक दिन में नहीं हुई। दानपात्र के ताले, CCTV, पुलिस ड्यूटी और बीकेटीसी के अधिकारी – ये सब सिस्टम का हिस्सा हैं। अगर चोरी हुई है तो जिम्मेदारी सिर्फ निजी सचिव की नहीं, मंदिर समिति, DM, मन्दिर समिति CEO और मंत्री तक की तय होनी चाहिए।”

उन्होंने आरोप लगाया की सरकार ने जांच के नाम पर खानापूर्ति की है। SIT नहीं बनाई, FIR नहीं हुई, सिर्फ विभागीय कार्रवाई कर मामले को दबाया जा रहा है। 3 साल में बद्रीनाथ में कितना चढ़ावा आया, कहां खर्च हुआ, इसका ऑडिट आज तक सार्वजनिक नहीं हुआ। VIP मूवमेंट के लिए पुलिस पर लाखों रुपए सरकार खर्च करती है, पर भगवान के दानपात्र की सुरक्षा नहीं कर पाई।

उन्होंने कहा कि “भाजपा सरकार धामों को कॉरिडोर के नाम पर प्राइवेट हाथों में देना चाहती है। पहले लूट होगी, फिर ठेका निजी कंपनी को देंगे। ये सोची-समझी साजिश है।”aap ने सरकार से मांग की
पूरे प्रकरण की *उच्च न्यायालय की निगरानी में SIT जांच हो। बीकेटीसी बोर्ड के CEO, मंदिर अधिकारी और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों पर FIR दर्ज हो।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments