मेडिकल स्टोरों पर कार्रवाई: “सेफ ड्रग्स, सेफ लाइफ” अभियान के तहत कई स्टोर बंद

देहरादून।  उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल एवं माननीय जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून प्रेम सिंह खिमाल के निर्देशानुसार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून सीमा डुंगराकोटी द्वारा “सेफ ड्रग्स, सेफ लाइफ” अभियान के तहत ड्रग विभाग के साथ जनपद देहरादून में विभिन्न मेडिकल स्टोरों का संयुक्त निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियां

  • न्यू खालसा मेडिकल स्टोर और हेल्थ केयर फॉर्मेसी, शिमला बाईपास रोड, देहरादून में अत्यधिक गंदगी और एक्सपायर दवाइयां पाई गईं। दोनों स्टोरों को चेतावनी देते हुए कमियां दूर करने के निर्देश दिए गए और मौके पर ही बंद कराया गया।
  • नेगी मेडिकोज फॉर्मेसी, जी०एम०एस० रोड, निरंजनपुर, साईराम मेडिकल स्टोर, बल्लूपुर रोड, और मधु ब्रो० फॉर्मेसी, कौलागढ़ रोड, देहरादून में निरीक्षण के दौरान मौके पर फॉर्मासिस्ट मौजूद नहीं मिले। दवाइयों के कय-विक्रय रजिस्टर और स्टोरेज के संबंध में कमियां पाई गईं, जिन्हें दूर करने के निर्देश दिए गए और तीनों स्टोरों को बंद कराया गया।

आगे की कार्रवाई

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा प्रत्येक माह ड्रग विभाग के साथ संयुक्त निरीक्षण किया जाएगा। साधारण अनियमितताएं पाए जाने पर स्टोर संचालकों को चेतावनी दी जाएगी, जबकि अत्यधिक अव्यवस्था और अनियमितता पाए जाने पर दवाओं के कय-विक्रय पर रोक लगाकर स्टोर को बंद कराया जाएगा। मिस्टर केयर फॉर्मेसी, जी०एम०एस० रोड और टाटा 1 एम०जी०, कौलागढ़ रोड, देहरादून के स्टोर का भी निरीक्षण किया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments